Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिटी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज आयोजित

सिटी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज आयोजित

अयोध्या। शहर के पहाड़गंज शिव नगर कॉलोनी स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व मेयर पद प्रत्याशी शरद पाठक बाबा शामिल हुए। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। इसी के साथ शरद पाठक बाबा ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
इस होली मिलन समारोह व स्नेह भोज के अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता शरद पाठक बाबा ने हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि पर बधाई देते हुए कहा कि मैं अयोध्या नगर निगम के नागरिकों की सुविधाओं का हमेशा ख्याल रखते हुए कार्य करता रहूंगा। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। जलभराव पर कहा कि शीघ्र ही जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।तो वही गुलशन तिवारी कहा कि सिटी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस होली मिलन समारोह के मौके पर शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी,पवन धार दूबे, विजय तिवारी, राकेश मिश्रा, राजेश दूबे, रामानंदन त्रिपाठी, दिवाकर त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय, राजू पाण्डेय, हेमंत मिश्रा आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments