नगर पंचायत के तरफ से भी साफ सफाई, चूने का छिड़काव, पानी के टैंकर आज कई व्यवस्थाएं शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए मुहैया कराई गई थी। बसखारी बाजार में समाजसेवियों के द्वारा भी राम भक्तों के लिए कई स्थानों पर पेयजल एवं जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। वही नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने शोभायात्रा में शामिल रहकर नगर पंचायत के द्वारा की गई व्यवस्था की देखरेख करते रहे। नगर पंचायत ओंमकार गुप्ता के द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम एवं नगर पंचायत के द्वारा की गई व्यवस्था से शोभायात्रा में शामिल लोग गदगद दिखे।
बसखारी बाजार में निकलने वाली श्रीराम जन्म उत्सव शोभायात्रा कुशलपूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र में ग्रस्त करते रहे। उप जिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता, क्षेत्राधिकार सुरेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक बसखारी संत कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा, उपनिरीक्षक राम बहादुर यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवानो ने सुरक्षा की बागडोर संभाल रखी थी।