Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार द्वारा महिलाओं के हित किया गया ऐतिहासिक कार्य - धर्मपाल सिंह

सरकार द्वारा महिलाओं के हित किया गया ऐतिहासिक कार्य – धर्मपाल सिंह


◆ भाजपा ने आयोजित किया वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला


अयोध्या। वोटर चेतना महाअभियान के तहत प्रत्येक मडंल पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। सरकार द्वारा महिलाओं के हित किया गया ऐतिहासिक कार्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। पदाधिकारी लखनऊ में होने वाली अनूसूचित जाति के कार्यकताओं की महारैली में सभी विधानसभा से कार्यकताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। उक्त बातें भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सहादतगंज कार्यालय पर स्थित वोटर चेतना अभियान कार्यशाला में कही।

                        उन्होनें ने कहा कि वोटर चेतना अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में आयोजित कार्यशाला में उस मंडल में आने वाले सभी बूथों के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। 27 अक्टूबर के वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। बूथ स्तर के कार्यकताओं द्वारा इस लिस्ट का परीक्षण किया जाए। तथा प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक वोटर बढाने कार्य किया जाए। तथा फार्म भर कर बोगस वोटरों का नाम लिस्ट से काटवाने का कार्य करें। 29 अक्टूबर को मन की बात में प्रधानमंत्री के सम्बोधन को प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारियों कार्यकताओं व आम जनमानस के साथ सुना जाए।

                        केन्द्र सरकार ने महिलाओं के हित में ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया है। इसके बारे में अभियान चला कर लोगों को इसके बारे में कार्यकर्ता बताएं। नवंबर माह में लखनऊ में आयोजित होने वाली अनूसूचित जाति रैली में प्रत्येक विधान सभा से 2000 कार्यकताओं की उपस्थिति हो। इसकी कार्ययोजना में पदाधिकारी जुट जाएं।

                        क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा वोटर चेतना महाअभियान के तहत नए वोटर बनाएं जाए। तथा नए बने वोटर को पार्टी की नीति तथा विचारधारा से जोड़ने का कार्य कार्यकर्ता करें। फर्जी वोटरों का नाम लिस्ट से हटवाया जाए। नवमतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयान उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मार्ल्यापर्ण कर किया गया। इससे पूर्व पाटी कार्यालय पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने माल्यापर्ण, पुष्प गुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर दोनों नेताओं का स्वागत किया।

कार्यशाला में सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचन्दर यादव, जिला प्रभारी एमएलसी पद्मसेन चौधरी, सहाकरी बैक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, क्षेत्रीय मंत्री ओम प्रकाश सिंह, गोरखनाथ, कमला शंकर पाण्डेय, बाकें बिहारी मणि त्रिपाठी, हर्षवर्धन सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र,कप्तान सिंह, सर्वजीत सिंह, शिवेन्द्र सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, दिव्यप्रकाश तिवारी, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, अरविन्द सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, खुन्नू पाण्डेय मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments