Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर हिन्दूवादी नेता रामसिंगार गौतम का निधन, महादेवा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

हिन्दूवादी नेता रामसिंगार गौतम का निधन, महादेवा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

0

अम्बेडकर नगर। विश्व हिन्दू महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हिन्दू जागरण मंच के जुझारू हिन्दूवादी नेता रामसिंगार गौतम का बीती रात लगभग नौ बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से हिन्दू संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

रामसिंगार गौतम को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निकट संबंधी माना जाता था। वे हिन्दू संगठनों में सक्रिय रहकर हमेशा धर्म, समाज और राष्ट्र के हित के लिए संघर्षरत रहे।

उनके निधन पर हिन्दू युवा वाहिनी, के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज जिले ने एक सच्चा हिन्दूवादी और संघर्षशील नेता खो दिया है। गौतम जी का सम्पूर्ण जीवन हिन्दू समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। यह हिन्दू जनमानस के लिए अपूरणीय क्षति है।

सूर्यमणि यादव ने बताया कि गौतम जी का अंतिम संस्कार शनिवार दिन में 12 बजे महादेवा घाट, टांडा में सरयू तट पर किया जाएगा। उन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी एवं विश्व हिन्दू महासंघ के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर अंतिम यात्रा में सम्मिलित हों और अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version