Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधार्मिक ग्रंथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिंदू आर्मी संघ ने...

धार्मिक ग्रंथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिंदू आर्मी संघ ने सौंपा ज्ञापन


जलालपुर अंबेडकर नगर। अकबरपुर विधायक राम आचल राजभर द्वारा महर्षि वाल्मीकि रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और अयोध्या-प्रयागराज में स्नान पर रोक की बात कहने को लेकर गुरुवार को हिंदू आर्मी संघ ने विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी जलालपुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

संगठन के प्रमुख रञ्जय सिंह रवि ने बताया कि विधायक के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट है, बल्कि इससे समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका भी है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि ऐसे बयानों पर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो भविष्य में कोई भी धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दुस्साहस कर सकता है। संगठन ने यह भी मांग की कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान रञ्जय सिंह रवि के साथ दिलीप गुप्ता, दिलीप गौतम, अनिल कुमार, गोविंद चौहान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments