Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकलेक्ट्रेट गेट पर किसान नेताओं का हाईवोल्टेज हंगामा

कलेक्ट्रेट गेट पर किसान नेताओं का हाईवोल्टेज हंगामा


अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर हंगामा हुआ। दर्शन नगर पुलिस चौकी से किसान पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडे ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं, कुछ अन्य किसान नेताओं ने गमछे से फांसी लगाने की कोशिश की। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

किसानों के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला नेता समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

किसान नेता विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

यात्रा और प्रदर्शन में प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा, फरीद अहमद, गंगा जली, राम लली, संगीता, सुषमा, अनीता, सुनीता, जवाहर लाल तिवारी, शिवकुमार, बाबूराम, मंगरू राम, सर्वर साहनी, कृष्ण कुमार चौरसिया, गोलू, कन्हैयालाल, हरिराम मौर्य, बृजेश कुमार, राहुल पांडे, गया प्रसाद सिंह, मायावती, रीना और रामकली समेत सैकड़ों की संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल रहीं। पुलिस की सतर्कता के बाद प्रदर्शन स्थल पर स्थिति सामान्य हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments