Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को रौदा, घटना स्थल पर ही दर्दनाक...

तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को रौदा, घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत मौत

अंबेडकर नगर। तहसील मुख्यालय से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर कोचिंग से वापस लौट रही छात्रा की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक ग्रामीणों ने ट्रक को रूकवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे जहाँगीरगंज थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अन्नापुर गांव के निकट का है। जहां बसखारी जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह रामनगर बाजार से कोचिंग पढ़ कर वापस लौट रही प्रियांशी पुत्री रमेश ट्रक की चपेट में आ गई जिससे छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा राम आधार इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा 12 में अध्यनरत थी। थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments