अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां गांव के निकट एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
