Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहाईस्कूल व इंटर टॉपर छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान और छात्रवृत्ति

हाईस्कूल व इंटर टॉपर छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान और छात्रवृत्ति


आलापुर अंबेडकर नगर। एकेडमिक रिसर्च सोसायटी ने सत्र 2024-25 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने और उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है।

संस्था के निदेशक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन आगामी सात अगस्त को रामशब्द स्मृति पीजी कॉलेज, बिशुनपुर बजदहा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों को 30 अगस्त तक आवेदन फार्म संस्था में जमा करना अनिवार्य होगा। सोसायटी की ओर से हाईस्कूल के 6 छात्रों को 2 वर्ष तक 500 मासिक तथा इंटरमीडिएट के तीन छात्रों को एक वर्ष तक 1000 मासिक पंडित राम मनोरथ त्रिपाठी स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। डॉ. तिवारी ने आगे बताया कि संस्था आगामी पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर जिले के पांच श्रेष्ठ माध्यमिक शिक्षकों को आचार्य नरेंद्र देव स्मृति अवार्ड से सम्मानित करेगी। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं और उच्च परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य व प्रबंधतंत्र को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, अजीत कुमार तिवारी, चंद्र कार्तिकेय तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments