Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएचसी मिल्कीपुर पर तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गए जेल

सीएचसी मिल्कीपुर पर तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गए जेल

मिल्कीपुर, अयोध्या । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में तैनात चर्चित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को अदालत ने जेल भेज दिया है। बताते चलें कि खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी विपिन कुमार शुक्ला ने 156/3 के तहत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद यादव के खिलाफ़ 406, 420 आईपीसी के तहत मुकदमा जे एम सेकेंड फैज़ाबाद की अदालत में पंजीकृत कराया था।

जिसमे स्वास्थ्य प्रवेशक दुर्गा प्रसाद यादव फरार चल रहे थे। दुर्गा प्रसाद यादव ने अपनी जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी। वादी विपिन शुक्ला के अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने दुर्गा प्रसाद यादव के पिछले क्राइम रिकॉर्ड जिसमे 2006 के तत्कालीन जिलाधिकारी आमोद कुमार को जान माल़ की धमकी दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा दी गई थी का हवाला दिया। अदालत ने दुर्गा प्रसाद यादव के पिछले क्राइम रिकॉर्ड को देखते हुए जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments