Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी, अनाधिकृत चल रहे चार पैथोलॉजी सेंटर सील

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी, अनाधिकृत चल रहे चार पैथोलॉजी सेंटर सील


◆ चार दिनों में 11 लैब पर हुई कार्रवाई, कई और केंद्र जांच के घेरे में


अयोध्या। जिले में अनाधिकृत पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को देवकाली क्षेत्र स्थित एक पैथ लैब का निरीक्षण कर उसे अनियमितताओं के चलते सील कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को रुदौली क्षेत्र में भी तीन पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई की गई थी।

स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम—नोडल नैदानिक स्थापना डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, नोडल झोलाछाप सेल प्रभारी डॉ. राजेश चौधरी और एआरओ सद्दाम—ने देवकाली व दर्शननगर क्षेत्रों में कई लैब का निरीक्षण किया। टीम को जांच के दौरान एक पैथोसेंट्र बिना अनुमति संचालित मिलता मिला, जिसके बाद उसे तत्काल सील किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों में पंजीकरण नहीं मिला और कुछ ने नवीनीकरण नहीं कराया था। रुदौली में की गई कार्रवाई के दौरान दो पैथ लैब बिना रजिस्ट्रेशन संचालित पाई गईं, जबकि एक कलेक्शन सेंटर को गलत तरीके से लैब के रूप में चलाया जा रहा था।

स्वास्थ्य विभाग ने बीते चार दिनों में कुल 11 पैथोलॉजी केंद्रों में कार्रवाई की है। विभाग के सूत्रों के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कई पैथोलॉजी सेंटर जांच के दायरे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments