अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालक राम कॉलोनी, दिल्ली दरवाजा में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। फाइलेरिया विभाग द्वारा दिल्ली दरवाजा, धारा रोड, पठान टोलिया , राठ हवेली, कश्मीरी मोहल्ला, नियावां, बालक राम कॉलोनी के साथ -साथ अयोध्या के नया घाट क्षेत्र में लार्वा निरोधक का छिड़काव किया। बालक राम कॉलोनी के एक घर में टायर में मच्छर की ब्रीडिंग पाई गई। जिसे समाप्त कर संबंधित को नोटिस निर्गत की गई ।
