Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातेधा गांव में महिला किसानों के लिए स्वास्थ्य-सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

तेधा गांव में महिला किसानों के लिए स्वास्थ्य-सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अयोध्या। “कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस” के अवसर पर तेधा गांव में महिला किसानों के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में कार्यस्थल की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं स्वस्थ कार्य वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. साधना सिंह, अधिष्ठाता, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं तनावमुक्त कार्यस्थल महिलाओं के स्वास्थ्य और उनकी उत्पादकता के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह ने की, जिन्होंने महिलाओं को कार्य और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने पर बल दिया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रीति सिंह, सहायक प्राध्यापक, संसाधन प्रबंधन एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जागरूकता व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक, सामुदायिक सहभागिता और तनाव प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक गतिविधियां आयोजित की गईं। महाविद्यालय की तृतीय वर्ष की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला किसानों को महत्वपूर्ण संदेश दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला किसानों एवं ग्रामीणों ने भागीदारी करते हुए अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह द्वारा प्रशिक्षण संबंधी जागरूकता लिफलेट का विमोचन कर प्रतिभागियों में वितरित किया गया।

ग्राम प्रधान राजू कन्नौजिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। अंत में डॉ. प्रीति सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments