Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबच्चों से लकड़ी ढुलवाये जानें के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

बच्चों से लकड़ी ढुलवाये जानें के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित


अम्बेडकर नगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय उकरा, शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर में बच्चों से पेड़ की लकड़ी ढुलवाने का मामला सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक भरतलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक भरतलाल विद्यालय परिसर में कटे हुए पेड़ की लकड़ी को बच्चों से उठवाकर वाहन में लादवाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के संज्ञान में आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर को जांच के लिए निर्देशित किया। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा अपने पद के दायित्वों का निर्वहन न करते हुए बाल श्रम  अधिनियम , नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम और संबंधित नियमावली का उल्लंघन किया गया है।

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी नियमावली और सरकारी सेवक  नियमावली के तहत निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी भीटी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments