Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहंसवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो सवार तीन युवक अवैध तमंचा व...

हंसवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो सवार तीन युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार


बसखारी, अम्बेडकर नगर। चेकिंग के दौरान हंसवर पुलिस ने अवैध तमंचे व चाकू के साथ स्कार्पियो सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल की राह पकड़ा दी है। आरोपियों के पास से  पुलिस ने 32 बोर देसी पिस्टल,चाकू,जिंदा कारतूस, पेटीएम बैंक मशीन, मोबाइल के साथ नगदी रुपए भी बरामद करने का दावा किया है। हंसवर पुलिस को यह सफलता शनिवार की देर शाम उस समय मिली, जब थाना क्षेत्र के 6 नम्बर पुलिया पर थाने के उप निरीक्षक मनोज कुमार सैनी अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ  संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरसम्हार से बरही एदिलपुर की ओर जा रही एक काली स्कॉर्पियो में सवार तीन व्यक्तियों के पास अवैध हथियार हैं। और वे किसी आपराधिक घटना की फिराक में हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने हरसम्हार गांव के पाठक पुरवा  के निकट घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोक लिया। और गाड़ी और अभियुक्तों की तलाशी ली तो उसमें से दो अवैध देशी तमंचा (.32 बोर), तीन जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू, एक पेटीएम मशीन, चार मोबाइल व ₹6390 नगदी बरामद हुआ। पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत तीनों आरोपियों को थाने ले जाकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों को अवैध हथियार सुल्तानपुर जनपद के विवेक नगर निवासी कृष कुमार मिश्रा के द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात पता चली। जिसकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान आकाश मिश्रा, अमन मिश्रा पुत्रगढ़ शारदा नंद निवासी तरौली मुबारकपुर थाना हंसवर तथा अमर पंडित निवासी रामपुरी सूर्यनगर थाना लिंक रोड, गाजियाबाद के रूप में हुई। तीनों का हाल पता थाना लिंक रोड गाजियाबाद बताया जा रहा है। जहां पर भी ये तीनों आपराधिक मामले में वांछित अभियुक्त बताये जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो को एमबी एक्ट के तहत सीज करते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में हंसवर थाना अध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों के  विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments