Friday, March 6, 2026
HomeNewsबरेली में फर्जी दारोगा बनकर वकील से शादी करने चला था परन्तु...

बरेली में फर्जी दारोगा बनकर वकील से शादी करने चला था परन्तु बातचीत में पकड़ा गया

बरेली । एक युवक बड़ा चालाक था। पढ़ा लिखा भी था। पुलिस की वर्दी सिलवाई व फर्जी दारोगा बनकर महिला वकील से शादी करने चला था। परन्तु उसे कानून की ज्यादा जानकारी नहीं थी। महिला अधिवक्ता थी। बातचीत के दौरान ही महिला को पता चल गया कि युवक उसे धोखा दे रहा है। महिला ने पुलिस को फोन लगाया और युवक गिरफ्तार हो गया। घटना जनपद बरेली की है।

            पेशे से ओला टैक्सी डाईवर लखनऊ के आशियाना कालोनी के रहने वाले सत्यम तिवारी ने बरेली की रहने वाली एक महिला अधिवक्ता को बताया कि वह पुलिस में एसआई है। उसने वर्दी में अपनी फोटो भी भेजी। शादी की बात करने वह बरेली भी पहुंच गया। महिला ने बताया कि जब उसने सत्यम से 164 के बयान के बारें में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सका। इसके साथ में वह एफआईआर व चार्जशीट के बारें में भी नहीं जनता था। इतनी बेसिक चीजों के बारे में जानकारी युवक को न होने पर महिला को शक हुआ। उसने पुलिस को बुला था। पुलिस के सामने उसका आईकार्ड फर्जी निकला। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस सत्यम को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments