Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोटरसाइकिल खड़ी करने के विवाद में अभिभावक से मारपीट, मुकदमा दर्ज

मोटरसाइकिल खड़ी करने के विवाद में अभिभावक से मारपीट, मुकदमा दर्ज


अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे एक अभिभावक के साथ दो लोगों ने मारपीट की और उसकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मझवा गद्दोपुर, थाना कैंट निवासी दीप कुमार त्रिपाठी के अनुसार वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान विद्यालय के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर जैसे ही अंदर जाने लगे, तभी लक्ष्मी जायसवाल और उसके पुत्र सौरभ जायसवाल ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और चाभी नाली में फेंक दी। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments