Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सरकार के सर्मथन में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने दिया...

सरकार के सर्मथन में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा

0

अयोध्या। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के समर्थन में देते हुए राज्यपाल को भेजा है। प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज में हाल ही में हुई घटना और शंकराचार्य से जुड़े बयान उन्हें गहरे रूप से आहत कर गए थे, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि शंकराचार्य द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई अभद्र टिप्पणी को वह स्वीकार नहीं कर सकते। प्रशांत कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए मुख्यमंत्री हैं और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
डिप्टी कमिश्नर ने अपने दो पन्नों के इस्तीफे में लिखा है कि जिस प्रदेश का वह नमक खाते हैं और जहां से उन्हें वेतन मिलता है, उसके प्रति निष्ठा रखना उनका कर्तव्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि बीते तीन दिनों से वह मानसिक रूप से व्यथित थे।
प्रशांत कुमार सिंह ने यह भी कहा कि उनका इस्तीफा स्वीकार होने के बाद वह अपने निजी संसाधनों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version