Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस अभिरक्षा से फरार ईनामी आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा से फरार ईनामी आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार


अयोध्या। पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को अयोध्या जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। 16 मार्च को गद्दोपुर रेलवे क्रासिंग के पास से चलती ट्रेन से आरोपी मनीष कुमार वाराणसी बरेली एक्सप्रेस से पुलिस को चकमा देकर कूद कर भाग गया था। जिसपर 15 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। बाराबंकी न्यायालय से जारी एनबीडब्लू में थाना सतरिख बाराबंकी की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बाराबंकी जाते समय पेशाब करने के बहाने वह चलती ट्रेन से कूद कर फरार होगया । जिसे सोमवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर जीआरपी ने गिरफ्तार किया। आरोपी मनीष पर थाना सतरिख बाराबंकी में  धारा 363 506 328 376 डी 120बी 5/6 पाक्सो एक्ट व 3( 2 )5 एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments