Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिकाह से पूर्व गायब हुआ दूल्हा, मुकदमा दर्ज

निकाह से पूर्व गायब हुआ दूल्हा, मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकरनगर। निकाह से पूर्व बहन की शादी के लिए सामान खरीददारी करने निकला दूल्हा गायब हो गया।दूल्हा भाई के गायब होने से बहन की शादी टूटने के कगार पर पहुँच गई है।दूल्हा के घर से गायब होने पर परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पिता और भाई खोज कर परेशान हो गये है।युवक का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है।दूल्हा के गायब होने से लड़की पक्ष के घर मायूसी छा गया।बहन की शादी की खुशियां गम में बदल गई।प्रकरण मालीपुर थाना के धौरुवा गांव की है।गांव निवासी निशार अहमद के पुत्र सफी उर्फ चांद का निकाह चार नवंबर को तय था। जहां बेटी का निकाह तय किया गया था उसी की बहन से सफी का निकाह चार नवंबर को तय था।इसी के दूसरे दिन पांच नवंबर को दूल्हा सफी के बहन की निकाह होना था।27 अक्टूबर को युवक सफी घर से मालीपुर बाजार के लिए बहन की शादी का सामान लेने के लिए निकला था।वही से वह लापता हो गया।रात में जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई किंतु पता नहीं चला।पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।तहसील में सीओ देवेन्द्र कुमार से मिलने पहुंचा पिता ने बताया कि बेटे की निकाह चार नवंबर को है।बेटा गायब होने से जहां मेरा और बहु पक्ष का परिवार चिंता में डूब गया है वही बेटी की निकाह टूटने की कगार पर पहुंच गया है।पिता ने बताया कि जहां बेटी का निकाह तय किया गया था उसी घर से बहु लाना था।बेटा गायब होने से बेटी का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।यदि गायब बेटा वापस नहीं मिला तो बेटी का निकाह नही होगा। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments