Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर15 मई को 899 ग्राम पंचायतों में लगेगी ग्रीन चौपाल

15 मई को 899 ग्राम पंचायतों में लगेगी ग्रीन चौपाल


अम्बेडकर नगर। जिले की सभी 899 ग्राम पंचायतों में 15 मई को सुबह नौ से दस बजे तक ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु तथा प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी मौजूद रहे।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रीन चौपाल को जनसहभागिता आधारित पर्यावरणीय जनजागरूकता अभियान के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आगामी वृक्षारोपण अभियान में हर परिवार को पांच-पांच पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्रामीणों को पौधों के वैज्ञानिक रोपण व संरक्षण के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

ग्रीन चौपाल में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, स्वच्छता, सूखे-गीले कचरे का पृथक प्रबंधन, गो-संरक्षण, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली तथा ग्रीन परिवहन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। डीएम ने सभी विभागों को समय से तैयारियां पूरी कर अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments