Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहुंडई शोरूम में एक्सटर कार की हुई भव्य लांचिंग

हुंडई शोरूम में एक्सटर कार की हुई भव्य लांचिंग

अंबेडकर नगर। गुरूवार को जिले के अयोध्या मार्ग पर स्थित गीता ह्युण्डई कार शोरुम में बहुप्रतीक्षित मिनी एसयूवी कार एक्सटर की भव्य लांचिंग हुई। मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के प्रधान सहायक देवमित्र श्रीवास्तव द्वारा लांचिंग की गई। शोरूम के प्रबंधक वेद चतुर्वेदी ने बताया कि यह एक मिनी एसयूवी कार है, जिसका एक्स शोरुम प्राइज़ 5,99,900 से शुरू है, जिसमें छः एयरबैग स्टैंडर्ड सुरक्षात्मक सुविधा के साथ 40 से ज्यादा सुरक्षात्मक फीचर्स से लैस , 1.2 लीटर , 4 सिलेण्डर का कप्पा इंजन में पेट्रोल के साथ सीएनजी , डैसकैम डुअल कैमरा, सनरूफ, आदि सुविधाएं हैं। उन्होंने बताया कि यह कार बाजार में धमाल मचाएगी। इस दौरान गीता ह्युण्डई के डायरेक्टर श्यामपाल चोपड़ा , गगन चोपड़ा, गौरव चोपड़ा, अनुज चोपड़ा एवं शाश्वत चोपड़ा, अंकुर पाठक, बी पी सिंह, विनय सहित गीता ह्युण्डई की पूरी टीम उपस्थित रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments