Friday, May 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमजदूर दिवस पर भव्य आयोजन, 41 श्रमिकों को 29 लाख की सहायता...

मजदूर दिवस पर भव्य आयोजन, 41 श्रमिकों को 29 लाख की सहायता राशि वितरित


अम्बेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रम विभाग की ओर से सरगम सभागार, एनटीपीसी टांडा में जन-जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 41 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 29 लाख से अधिक की सहायता राशि वितरित की गई।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। डीएम ने श्रमिकों को मजदूर दिवस व बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में श्रमिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता पेंशन, कन्या विवाह सहायता, शिशु मातृत्व बालिका सहायता और संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना समेत कई योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की गई।

इस मौके पर आयोजित चिकित्सा शिविर में भी बड़ी संख्या में श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में एनटीपीसी टांडा के अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि व सैकड़ों श्रमिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments