◆ आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, घंटो इंतजार के बाद हुआ का अंतिम संस्कार
अयोध्या। देवनपारा पूरे दुबान गांव में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़ गए और शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। काफी मानमनौव्वल व आरोपी की गिरफ्तारी का प्रमाण दिखाने पर घंटो बाद अंतिम संस्कार हो सका। मिल्कीपुर सर्किल के थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के देवनपारा पूरे दुबान गांव निवासी 45 वर्षीय सूर्यनायक दूबे पुत्र मनीराम दूबे ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था जिनकी राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।



