Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजीपीएफ अदालत का सर्किट हाउस में हुआ आयोजन

जीपीएफ अदालत का सर्किट हाउस में हुआ आयोजन

अयोध्या। महालेखाकार प्रयागराज के द्वारा सामान्य भविष्य निधि खाता धारकों को सुगमता पूर्वक भुगतान किये जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ उप महालेखाकार अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में कोषागार निरीक्षण, कार्यशाला एवं सामान्य भविष्य निधि अदालत का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया।
जीपीएफ अदालत में मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह सहित महालेखाकार प्रयागराज के वरिष्ठ लेखाधिकारी जगजीत सिंह सोढ़ी, सहायक लेखाधिकारी श्रीश शुक्ला, अवनीश कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह व जनपद के विभागों के आहरण वितरण अधिकारी, लेखाकार आदि उपस्थित रहे।
वरिष्ठ उप महालेखाकार अभिषेक कुमार ने कार्यशाला के दौरान बताया कि जीपीएफ भुगतान की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी गई है जिसको आहरण वितरण अधिकारी द्वारा समय-समय पर चेक किया सकता है। जीपीएफ भुगतान प्रक्रिया ऑनलाइन होने से समयबद्ध भी हो गई है तथा इसका लाभ भी कार्मिकों को सेवानिवृत्त होने पर प्राप्त होगा। जीपीएफ अदालत के दौरान कार्मिकों के जीपीएफ मिसिंग, जीपीएफ भुगतान सम्बन्धी सभी लम्बित मामले, एनपीएस से जीपीएफ में स्थानांतरित कार्मिकों से सम्बन्धित लम्बित प्रकरण, जीपीएफ सम्बन्धी शिकायते एवं अन्य संवेदनशील मुद्दे इत्यादि प्रकरणों पर समीक्षा की गई। इसके साथ-साथ जीपीएफ भुगतान के दौरान आने वाली अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments