Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराज्यपाल ने आंगनबाड़ी केन्द्र,झील, वृद्धा आश्रम, जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केन्द्र,झील, वृद्धा आश्रम, जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण


◆ चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था


अंबेडकर नगर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तहसील टांडा अंतर्गत मॉडल ग्राम चिंतौरा के आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची और सुपरवाइजर तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री से परिचय लिया गया। बच्चों द्वारा अभिवादन व स्वागत किया गया। राज्यपाल द्वारा बच्चों से संवाद किया गया तथा बच्चों को फल तथा मिष्ठान वितरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का भी जायजा लिया गया। बच्चों से पठन-पाठन के बारे में संवाद किया साथ ही साथ उन्होंने पुस्तकालय कक्ष तथा रसोईया घर का भी जायजा लिया। उन्होंने खाना बनाने वाले रसोइयों से भी वार्ता किया। राज्यपाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी किट(साइकिल, कुर्सी, मेज खिलौना गाड़ी, सहित अन्य सामग्री) का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया उन्होने केजी से पीजी तक तालमेल बनाने को कहा तथा बच्चों को टूर पर भेजने का सुझाव दिया गया जिससे उनके ज्ञान वर्धन में वृद्धि हो।



राज्यपाल द्वारा ग्राम चिंतौरा में वर्मी कंपोस्ट एवं रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का भी निरीक्षण किया गया। वहीं  जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से विकसित पुंथर झील में नौका विहार एवं आमजन मानस से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पुंथर झील के बारे में विस्तार पूर्वक राज्यपाल को अवगत कराया गया कि लगभग 96 बीघे में फैली पुंथर झील में बस्ती-आजमगढ़ हाईवे से सटी हुई है। समिति द्वारा द्वारा लगभग 720 क्विंटल उत्पादन स्थल की रमणीयता को देखते हुए इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया। जिससे मत्स्यपालन के साथ-साथ स्थानीय नाविकों, रेस्टोरेंट, समूह की महिलाओं तथा ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हुई है। इस झील पर पाये जाने वाले सारस पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र हैं।राज्यपाल ने जिलाधिकारी के अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। वहां पर उपस्थित समूह की महिलाओं से वार्ता किया गया। महामहिम ने अपने संबोधन में कहा कि पुंथर झील खूबसूरत झील की तरह दिख रहा है।यह झील हाईवे के किनारे स्थित होने के कारण रोजगार के असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने ग्राम वासियों तथा समूह की महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें जिससे वह आगे बढ़े। राज्यपाल द्वारा  टांडा तहसील अंतर्गत अमृत सरोवर ममरेजपुर का भी निरीक्षण किया गया।

इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा वृद्ध आश्रम दहिरपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आवासित वृद्धो से वार्ता किया और उनके साथ संवाद किया। बुजुर्गों को वस्त्र,गिफ्ट हैंपर और फल  वितरण किया। महामहिम द्वारा जिला चिकित्सालय में 20 क्षयरोगियों को पोषण किट वितरित किया गया।आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 20 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड तथा 78 लाभार्थियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गोल्डेन कार्ड प्रदान किया गया। एक अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित विशेष गोल्डेन कार्ड अभियान के दौरान सक्रिय सहयोग करने वाले 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सूचीबद्ध तीन चिकित्सालयों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इसके अतिरिक्त जनपद मे आयुष्मान योजना में इलाज करने वाले आठ प्राईवेट चिकित्सालयों एवं 12 राजकीय चिकित्सालयों के संचालक / मैनेजर / अधीक्षकों के साथ बैठकर संवाद किया गया।इंडियन रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को महोदया द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं महामहिम ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत जिला अस्पताल में अवस्थित वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ महिला एवं शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा बच्चों को फल तथा खिलौना वितरित किया गया। इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments