Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरकार की योजनाएं गरीबों, असहायों व जरुरतमंदों के साबित हो रही हैं...

सरकार की योजनाएं गरीबों, असहायों व जरुरतमंदों के साबित हो रही हैं मील का पत्थर

जलालपुर अंबेडकर नगर। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना गरीबों, असहायों व जरुरतमंदों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है । उक्त बातें स्थानीय ब्लॉक के टिकरी ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष व मुख्य अतिथि शत्रुघ्न सोनी ने कही। उन्होंने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आज बिना जाति, धर्म के भेदभाव के बिना अपनी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचा रही है। सरकार ने गैस कनेक्शन, राशन वितरण,किसान सम्मन निधि आदि लाभ देने का कार्य किया है । जो पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं किया । आज देश विकसित हो रहा है आने वाले समय में जल्द ही भारत गुरु राष्ट्र बन जाएगा। कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि के तहत त्रिभुवन ,रामकिशन मनरेगा के तहत अंगद व रामानंद आवास योजना के तहत लेखई, लक्ष्मण, मुकेश तथा उज्ज्वला योजना के तहत रंजना व पुष्पा देवी को प्रमाण पत्र दिया गया । इस मौके पर पार्टी संयोजक  एसपी सिंह ,एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ,रणविजय सिंह, शिव देवी, पवन कुमार प्रजापति ,सुमेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments