Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नगर निगम की गौशाला में आयोजित हुई  गोवर्धन पूजा

नगर निगम की गौशाला में आयोजित हुई  गोवर्धन पूजा

0

◆ हर किसी को करनी चाहिए बेसहारा गायों की चिंता: लल्लू सिंह


◆ गौ-संरक्षण समाज की महती जिम्मेदारी: महापौर


अयोध्या। नगर निगम की गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में मानव जीवन में गायों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गायों को लेकर हर किसी को चिंता करनी चाहिए। दूध न देने पर गायों को बेसहारा छोड़ने की जगह उनका पालन करना हर हिंदू का धर्म है।

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि गायों के संरक्षण में समाज की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सक्षम परिवार को एक गाय का पालन-पोषण अथवा संरक्षण करना चाहिए। महापौर ने कहा कि गाय का गोबर, गोमूत्र और दूध की उपयोगिता जगविदित है। उन्होंने कहा कि लोगों को गौशाला में पालने वाली गायों को गोद लेकर उनके भरण-पोषण में योगदान देना चाहिए।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सदियों से गाय आधारित रही है। उन्होंने छोटी जोत के किसानों को गोवंश पालन की सलाह दी।

कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह, पार्षद चंदन सिंह हरिश्चंद्र गुप्त, विशाल यादव, किशन मौर्य, रामशंकर निषाद, अपर नगर आयुक्त भरत भार्गव, भाजपा नेता हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, लक्ष्मी सिंह, सुरेश सिंह, शुभम सिंह आदि गौ प्रेमियों ने हिस्सा लिया।  कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र तिवारी ने किया। इससे पहले गोबर से उकेरी गई गोवर्धनधारी भगवान कृष्ण का पूजन एवं आरती की गई। समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version