Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष व विभिन्न पद के प्रत्याशियों ने दाखिल किया...

गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष व विभिन्न पद के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

अयोध्या। नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है जो कल 24 अप्रैल तक चलेगी। सभी पार्षद पद के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। जिसमे सपा बसपा औऱ निर्दलीय पार्षद पद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।वही सपा से गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद से मायादेवी पत्नी राम प्रसाद कसौधन औऱ नगर निगम अयोध्या वीरांगना झलकारी बाई वार्ड नंबर 3 से सपा से श्रीमती मल्होत्रा देवी कोरी पत्नी नागेश्वरनाथ कोरी, निर्दलीय से आचार्य नरेंद्र वार्ड विवेक प्रताप सैनी, पंडित दीनदयाल वार्ड नंबर 17 से बसपा पार्षद प्रत्याशी विश्वजीत यादव, औऱ सरदार पटेल नगर वार्ड नंबर 3 निर्दलीय से पार्षद प्रत्याशी नजीबुल निशा पत्नी मोहम्मद आदिल,अवि रामदास वार्ड से निर्दलीय मोहम्मद सुल्तान अंसारी तथा सभी ने अपना नामांकन दाखिल किया गया। इस दौरान सभी ने पार्षदों ने अपनी प्राथमिकता बताई। और कहा कि जो भी हमारे वार्ड में कमियां है। उसको तत्काल पूरी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments