Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में 25 मेधावी छात्रों को दिया गया...

कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में 25 मेधावी छात्रों को दिया गया गोल्ड मेडल

0

अयोध्या। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज का 24 वां दीक्षांत समारोह मे कुलाधिपति व सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुई। उन्होंने सबसे पहले नरेंद्र उद्यान में स्थित आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत परीक्षा गृह में पहुंची जहां पर उनका विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र कुमार सिंह एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्वागत किया।
उन्होंने दीक्षांत समारोह में 25 मेधावी छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया। 545 छात्र छात्राओं को उपाधि दी गईं। इस दौरान मंच संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों और पदक विजेताओं के साथ-साथ उनके माता-पिता और गुरूजनों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा इनके योगदान से ही विद्यार्थी आज सफलता प्राप्त कर जीवन में आगामी भूमिका की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने अनाज को लेकर कहा कि पहले समय में 40 प्रतिशत मोटे अनाजों का उपयोग होता था। लोग स्वस्थ रहते थे। अब हमारी परंपरा हमसे हुई दूर हुई परिणाम स्वरूप हो रही है। विभिन्न प्रकार की बीमारियां, मोटे अनाजों के उपयोग से ही हो सकता है। मनुष्य स्वस्थ, किसान इस देश की रीढ़ है। भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। तो वही गोल्ड मेडल पाए हुए मेधावी छात्र छात्राओं ने खुशी जाहिर की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version