Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए निर्देश

जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए निर्देश

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला श्रम बंधु समिति, जनपद स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन समिति, जिला टास्क फोर्स एवं बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्रमिक कल्याण योजनाओं, श्रम कानूनों के अनुपालन तथा बाल एवं बंधुआ श्रम उन्मूलन की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वर्ष 2027 तक जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के अनुरूप नियमित विशेष अभियान चलाने और श्रम कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना और नेशनल पेंशन स्कीम-ट्रेडर्स की समीक्षा करते हुए योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि जनपद में अब तक 1,42,906 श्रमिक पंजीकृत हैं तथा चालू वित्तीय वर्ष में 2,037 नए श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। श्रमिक कल्याण योजनाओं के 136 आवेदनों में से 125 का निस्तारण हो चुका है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 990 अधिष्ठानों के लक्ष्य के सापेक्ष 266 का पंजीकरण और 21 करोड़ 20 लाख के लक्ष्य के मुकाबले तीन करोड़ 13 लाख सेस की वसूली हुई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सेस की धनराशि समय से जमा कराने, ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने तथा श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग एवं श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments