Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में हुआ कन्याओं का पूजन

श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में हुआ कन्याओं का पूजन

अयोध्या । श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में सोमवार को दुर्गा नवमी के मौके पर कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। न्यास अध्यक्ष पंडित देव मित्र पांडेय, मुख्य अर्चक सुधीर कुमार पांडेय तथा आचार्य गिरिजा प्रसाद मिश्र के मार्गदर्शन में पीठ से जुड़े साधकों तथा श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन किया। इसके उपरांत कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कन्या पूजन में सुमन स्वरूप, सुनीता सिंह, रमेश विश्वकर्मा, रोहित पांडेय मुन्ना, अनुराग पांडेय बिठुल, राहुल पांडेय, मिथुन यादव, अजीत प्रताप सिंह श्याम जायसवाल तथा अनेक साधकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पीठ परिसर में स्थापित भगवती तारा, मां पीतांबरा, स्वामीजी महाराज, पीठ के संस्थापक गुरुदेव श्री रामकृष्ण पांडेय आमिल, भगवती महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, ललिता त्रिपुर सुंदरी, श्री यंत्र  समेत सभी देवी देवताओं के विग्रहों की विशेष पूजा अर्चना की गई। पीठ पर सामूहिक हवन तथा भंडारा 24 अक्टूबर को पूर्वाहन 11:00 बजे से शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments