Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव


अंबेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव  दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रकरण सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव का है। शनिवार को परिवार खाना खाकर सो गया। रविवार की सुबह नरसिंह की 22 वर्षीय पुत्री सोनी का शव छत पर एक बांस की बल्ली के सहारे दुपट्टे के बने फंदे से लटका पाया गया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके की परिस्थितियां देखकर ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई है। गत तीन दिसंबर को युवती का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में महरुआ के चनगा गांव के बृजेश कुमार से हुआ था। दोनों परिवारों ने सामाजिक रीति रिवाज से युवती की शादी के लिए 9 जून का दिन तय कर रखा था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। रविवार की सुबह युवती का शव फंदे से लटकता मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका  चार बहनों में सबसे बड़ी थी। सम्मनपुर निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments