Friday, May 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहोटल में प्रेमिका की संदिग्ध हालात में मौत, प्रेमी पर गला दबाने...

होटल में प्रेमिका की संदिग्ध हालात में मौत, प्रेमी पर गला दबाने का आरोप


युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी


बसखारी, अंबेडकरनगर। जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर स्थित एक होटल में एक प्रेमी-प्रेमिका संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। प्रेमिका बेहोश पाई गई, जबकि प्रेमी ने जहर खा लिया था। अस्पताल ले जाने पर प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना तेन्दुआ शुकुल बाजार के वरद होटल में हुई। बसखारी थाना क्षेत्र के मरौचा निवासी प्रिया और हंसवर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी कुलदीप गौड़ पुत्र लक्ष्मी नारायण प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। दोनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर तेंदुआ शुकुल बाजार स्थित बरद होटल में एक कमरा लिया था।दोपहर बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। प्रेमी कुलदीप ने प्रेमिका प्रिया के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद कुलदीप ने स्वयं भी जहर खा लिया। कुलदीप ने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सदरपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमिका प्रिया को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर बसखारी पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments