Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम से लौटी एक महिला ने घर पहुंचकर देखा कि उसकी 19 वर्षीय बेटी लापता है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात महिला गांव में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुई थी। देर रात लगभग 11 बजे जब वह घर लौटीं तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर शक जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो नामजद युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम युवती की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments