Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवती अपहृत, किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती अपहृत, किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोर द्वारा युवती को अपहृत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत युवती के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में एक नामजद किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी ने पुलिस को दी हुई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी को बीते 25 फरवरी की रात को गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोर बहला-फुसलाकर कहीं दूर भगा ले जाया गया है। पीड़ित पिता का यह भी आरोप है कि उनकी बेटी घर से जाते समय घर में रखा नगदी 80 हजार रुपए तथा जेवर के आभूषण भी अपने साथ उठा ले गई है। पीड़ित ने बताया कि जब वह पंजीकृत मुकदमे की कॉपी लेने थाने पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि युवती का सुराग तुम भी लगाओ हम भी खोज करवाएंगे। जबकि मेरी बेटी को लेकर भागे किशोर के पिता व भाई को पुलिस पकड़ कर थाने लाई थी। लेकिन उनको भी छोड़ दिया, किशोर के घर वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज शिव बालक ने बताया कि घर से अपहृत युवती बालिग है फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments