अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के बालिका सशक्तीकरण मिशन के तहत एक सप्ताह की निःशुल्क आवासीय कार्यशाला का शुभारंभ सरगम ऑडिटोरियम में समारोहपूर्वक किया गया। समारोह का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,भोलेन्द्र प्रताप सिंह एवं परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक बी.सी. पलेई एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आरती पलेई द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर परियोजना के महाप्रबंधकगण, सभी विभागाध्यक्ष, बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला की बालिकायें एवं उनके अभिभावकगण तथा हीरो माईंड माईन संस्था की कोओर्डिनेटर एवं फेकेल्टी सदस्य उपस्थित रहे।



