Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआकाशीय बिजली से बालिका की मौत

आकाशीय बिजली से बालिका की मौत


हैदरगंज, अयोध्या। थाना क्षेत्र हैदरगंज के पूरे मनोहर मजरे रामपुर प्रताप निवासी अखिलेश प्रसाद दुबे की पुत्री अंशिका उम्र लगभग 10 वर्ष गांव के बाहर खेत गई थी जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। राजस्व निरीक्षक हैदरगंज योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद परिवार जनों के द्वारा अंशिका को कूरेभार ले गया जाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अंशिका को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments