Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेम प्रसंग...

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेम प्रसंग से जुड़ा था मामला 


आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी युवती ने जहागीरगंज सीएचसी के पीछे मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर युवती को मोबाइल टावर से उतारा।

बता दे कि जिले में इस समय आशिकी का बुखार सर पर चढ़ रहकर बोल रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आए दिन देखने को मिल रहा है। बीते दिनों अहिरौली थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें युवक हाई टेंशन विद्युत टावर के ऊपर चढ़ गया था। ठीक उसी तरह का मामला जहागीरगंज थाना क्षेत्र में आया। यहां एक युवती ने प्रेम प्रसंग के मामले में मोबाइल फोन टावर के ऊपर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर युवती को मोबाइल टावर से उतारने में सफलता प्राप्त की।

 क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। युवती किसी लड़के से प्यार करती है उसी से शादी करना चाहती है। मामला संज्ञान में लाया गया है ।जल्दी ही परिजनों से बात किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments