Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विशाल प्रतिमा अनावरण

महापौर ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विशाल प्रतिमा अनावरण

अयोध्या । शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पार्क में लगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विशाल प्रतिमा का महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अनावरण किया।  दिल्ली से सांसद लल्लू सिंह ने जुड़े वर्चुअल के माध्यम से शुभकामनाएं संदेश दिया। इस अनावरण के मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश बादल तथा सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह, विजेता जायसवाल, पूजा रावत सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छोटी प्रतिमा पार्क में लगी थी, जो खंडित हो गई थी। आज इसी पार्क में डॉ. मुखर्जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण दिल्ली में मौजूद सांसद लल्लू सिंह ओर से प्रेषित शुभकामनाएं संदेश के साथ उनके प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुआ है। वही आज 6 दिसंबर शौर्य दिवस पर महापौर ने कहा कि अयोध्या में पूरी तरह सौहार्द का माहौल है आज प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण का कार्य हो रहा है और जहां एक और मस्जिद बनने की प्रगति जल्दी होगी। उन्होंने बताया कि विशाल प्रतिमा लगवाने के साथ-साथ पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments