Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या“मैं पलाश गुलमोहर जैसी“ गजल संग्रह का प्रेसक्लब में होगा विमोचन

“मैं पलाश गुलमोहर जैसी“ गजल संग्रह का प्रेसक्लब में होगा विमोचन

अयोध्या। जनवादी लेखक संघ अयोध्या जिला कमेटी द्वारा रविवार को संघ की वरिष्ठ सदस्य उष्मा वर्मा द्वारा लिखी पुस्तक “मैं पलाश गुलमोहर जैसी“ गजल सँग्रह का प्रेसक्लब में विमोचन होगा। लेखक संघ के सदस्य, कार्यक्रम आयोजक व जनौस के पूर्व प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि पुस्तक विमोचन में रविवार को शहर के साहित्यकारों का जमाबड़ा होगा।

वरिष्ठ हिंदी के कवि स्वप्निल श्रीवास्तव की अध्यक्षता व संघ के जिलासचिव डॉक्टर विशाल श्रीवास्तव के संचालन में कार्यक्रम संचालित होगा। इस कार्यक्रम में अंग्रेजी की वरिष्ठ लेखिका पूनम सूद, प्रयागराज के वरिष्ठ कवि, उद्घोषक ,निर्माता निर्देशक संजय पुरस्वार्थी, वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह, रघुवंशमणि, महिला साहित्यकार कंचन जायसवाल, विनीता कुशवाहा, कंचन दुवे, युवा साहित्यकार नीरज सिंघा नीर, कबीर, रामानंद सागर, आरडी आनंद ,उषा किरण शुक्ला, स्वदेश मल्होत्रा, श्वेता राज सिंह सहित कई हस्तियां शामिल होंगे। शहर के प्रगतिशील व बुद्धजीवी शामिल होंगे। पुस्तक का विमोचन व परिचर्चा का कार्यक्रम दो चरणों मे संचालित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments