Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागीता जयंती - पांच हजार वेदपाठी विद्यार्थियों ने किया भगवद् गीता का...

गीता जयंती – पांच हजार वेदपाठी विद्यार्थियों ने किया भगवद् गीता का पाठ

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गीता जयंती को लेकर आज शौर्य दिवस मनाया गया। गीता जयंती के उपलक्ष में अयोध्या के मणिरामदास छावनी में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा के 5000 वेद विद्यार्थी ने गीता का पाठ किया।

मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन ने बताया कि गीता के अनुसार सबको अपना कर्म करना चाहिए। गीता से आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। सबको गीता का पाठ करना चाहिए। भगवान के मुख से निकली गीता का अनुसरण हम सभी को करना चाहिए। गीता जयंती उत्सव मनाने के लिए सारे अयोध्या के सभी आचार्य, विद्वान और विद्यार्थी आए हुए थे। उनके द्वारा गीता पाठ किया गया। सब का सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments