Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर झखरवारा ग्राम पंचायत के लिए गौतम दुबे प्रधान अधिकृत

झखरवारा ग्राम पंचायत के लिए गौतम दुबे प्रधान अधिकृत

0

बसखारी, अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने झखरवारा ग्राम पंचायत सदस्य गौतम दुबे पुत्र राधा कृष्ण को प्रधान अधिकृत किए जाने का आदेश जारी किया है। उनके अधिकृत होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि बीते एक अप्रैल को ग्राम प्रधान मुन्नीलाल निषाद का निधन हो जाने के बाद से प्रधान पद रिक्त था। इस कारण पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गौतम दुबे को शेष कार्यकाल अथवा नवनिर्वाचित प्रधान के पदभार ग्रहण करने तक प्रधान पद का दायित्व सौंपा है।

गौतम दुबे को बधाई देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद साहब, मंडल महामंत्री गौरव दुबे, विनय पांडे, संजय यादव, हरिवंश शुक्ला, प्रशांत सिंह, अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी, बलजोर निषाद, राजदेव निषाद, मनोज पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद कुमार दूबे, डॉ. जितेन्द्र सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version