Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 20 हजार का इनामी गैंगस्टर वाराणसी से गिरफ्तार

20 हजार का इनामी गैंगस्टर वाराणसी से गिरफ्तार

0

अम्बेडकर नगर। इब्राहिमपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित और 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को वाराणसी से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
पुलिस के अनुसार, थाना इब्राहिमपुर में तीन जुलाई 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित दयाशंकर पुत्र होरीलाल निवासी पूरे कछंवा रोड, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने वाराणसी में लगातार सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर छह अगस्त की शाम कछंवा रोड क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के मुताबिक दयाशंकर के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में कुल 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह तथा कांस्टेबल कृष्णकांत ठाकुर शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version