Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधर्मांतरण कराने वाले पांच के विरुद्ध हुई गैंगेस्टर की कार्यवाही

धर्मांतरण कराने वाले पांच के विरुद्ध हुई गैंगेस्टर की कार्यवाही

जलालपुर अंबेडकरनगर। थानाक्षेत्र के कई गावों में ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब परिवारों को लालच देकर ईसाई धर्म में मनांतरण/धर्मांतरण कराने वाले गैंग के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की है। जिलाधिकारी से संतुति मिलने के बाद पुलिस उनके बारे मे जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के अतिरिक्त जनपद के कई गावों में बीते चार वर्ष से चंगाई सभा का आयोजन कर मनान्तरण और धर्मांतरण का खेल चल रहा है। मालीपुर थाना के नूरपुर खुर्द, जिंदासपुर, उसरहा, सैरपुर उमरन, धौरुवा, ताराखुर्द, ताराकला, कैथी नसीरपुर समेत अन्य गावों में सक्रिय ईसाई मिशनीरी हजारों परिवार का ब्रेन वास कर उन्हे आर्थिक समेत अन्य सुविधा संसाधनों का लालच देकर उनका मनान्तरण करा चुके है।इस गैंग में स्थानीय थाना के सैरपुर उमरन गांव निवासी माधव, राम सुरेश और संदीप, कैथी नसीरपुर के गिरिजा प्रसाद तथा राजेसुल्तानपुर थाना के बनकटा बुजुर्ग निवासी रवि के विरुद्ध विधि विरुद्ध धर्मांतरण समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जो अदालत में विचाराधीन है। उक्त सभी एक संगठित अपराधिक गिरोह है जो स्वयं व अपने गिरोह को आर्थिक, भौतिक तथा दुनियावी और अन्य प्रकार के लाभ हेतु गिरोह बनाकर मारपीट गाली गलौज एवं रुपए पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने जैसा अपराध कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments