Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जमीन के नाम पर 10 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब,...

जमीन के नाम पर 10 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, सरगना पत्नी सहित गिरफ्तार

0

◆ रूपये वापस मांगने पर पति रिवाल्वर से डराता था तो पत्नी महिला अपराधों में फसानें की देती थी धमकी


अयोध्या। जमीन के नाम पर भोले-भाले निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का अयोध्या पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। थाना पूराकलन्दर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरोह के सरगना सुशील चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ममता जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है।


कैसे करते थे ठगी


गिरफ्तार आरोपी सुशील चतुर्वेदी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह और उसकी पत्नी निवेशकों को विकास की आड़ में जमीन खरीदने का झांसा देते थे। बाजार भाव से कई गुना अधिक कीमत पर जमीन दिखाकर फर्जी दस्तावेज बनवाते और विवादित भूमि का बैनामा करा देते। जब निवेशक पैसा वापस मांगते तो उसकी पत्नी महिला अपराध में फंसाने की धमकी देती और सुशील खुद लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर डरा देता। जिससे अधिकांश निवेशक डर कर भाग जाते थे।

पूछतांछ में उसने बताया कि गिरोह में इनके अलावा गोविन्द बहादुर सिंह, दुष्यंत सिंह उर्फ राजा सिंह, सुनील कुमार मिश्रा और कई अन्य लोग भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से 02 मोबाइल फोन, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर व 08 कारतूस, स्विफ्ट कार, दोनों आरोपियों के बैंक खातों में 12 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज की गई है।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि 10 करोड़ से अधिक की धनराशि आरोपियों से कैश व ऑन लाइन लिया है। शेष फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version