Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दर्शनार्थियों के वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

दर्शनार्थियों के वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

0

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने दर्शनार्थियों के वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निशाना बना रहे थे।

पुलिस ने मंगलवार तड़के सरयू नगर कॉलोनी के पास जंगल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोण्डा जिले के सोनी हरलाल गांव निवासी महेश तिवारी (20) और शिवाकांत तिवारी उर्फ वीरू (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ अयोध्या और गोण्डा जनपद में वाहन चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।  इनमें यूपी-42 एजे-1070, यूपी-51 एएम-8957, यूपी-42 बीडी-7248 तथा यूपी-32 केडब्ल्यू-6159 नंबर की बाइक शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

आरोपियों के अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार तथा आरक्षी अतुल सिंह शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version