Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बस और ई-रिक्शा से गहने चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

बस और ई-रिक्शा से गहने चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

0

चार गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद


अयोध्या। बीकापुर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बस व ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये के गहने 57 हजार नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी खजुरहट चौराहे के पास शनिवार सुबह की गई। पकड़े गए आरोपियों में अमरोहा निवासी ताराचंद्र, विवेक, आरती और नीतू शामिल हैं। इनके खिलाफ 20 अप्रैल और 14 जून को हुई दो अलग-अलग चोरी के मामले दर्ज थे। बरामद माल में झुमकी, अंगूठी, बाली, चैन, नथ, पाजेब जैसे गहने शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी यात्रियों की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर गहनों और कीमती सामान की चोरी करते थे। विवेक और ताराचंद्र पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 305, 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version