Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बुधवार से अस्पतालों में पूर्व सैनिक संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी 

बुधवार से अस्पतालों में पूर्व सैनिक संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी 

0

अयोध्या। बुधवार से जिले के तीन अस्पतालों तथा पांच एफआरयू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी पूर्व सैनिक संभालेंगे। मेडिकल कालेज दर्शन नगर में पूर्व सैनिक सुरक्षा देख रहे हैं। अभी तक इन अस्पतालों में प्राईवेट सुरक्षा कर्मी कार्य देख रहे थे। जिनकी सेवाएं 15 जुलाई को समाप्त हो रही है। पूर्व सैनिक कल्याण निगम इन सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता कराई गई है।

जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के 21 पद है जिसके सापेक्ष 19 गार्ड की तैनाती की गई है। महिला अस्पताल में 17 के सापेक्ष 15 व श्री राम हास्पिटल में 14 के सापेक्ष 12 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। एफआरयू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुरक्षा गार्ड के 5-5 पद स्वीकृत हैं। जिसमें सोहावल व बीकापुर में चार-चार मिल्कीपुर व पूरा बाजार में पांच-पांच व रूदौली में तीन सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

जिला अस्पातल के प्रबंधक राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि तैनात किए गए 19 सुरक्षा गार्ड में से 14 ने मंगलवार को योगदान आख्या दे दी है। शेष के बुधवार को आने की उम्मीद है। बुधवार से पूर्व सैनिक रोस्टर के अनुसार अस्पताल की सुरक्षा देखेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version