Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचाक–चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज़ को कराया गया सकुशल...

चाक–चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज़ को कराया गया सकुशल संपन्न


अंबेडकर नगर। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण किया। समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहते हुए सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई थी, साथ ही सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments